जहाँ आपकी एक खरीद, किसी बच्चे की उम्मीद बनती है।”
Darsh Bhardwaj की स्मृति में उनके माता–पिता और पूरे परिवार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक पहल है। Darsh का मात्र 4 वर्ष की आयु में Blood Cancer के कारण निधन हो गया। इलाज और संघर्ष के दौरान हमने देखा कि कैंसर से लड़ते बच्चे और उनके परिवार केवल बीमारी से नहीं, बल्कि आर्थिक, मानसिक और सामाजिक दबाव से भी जूझते हैं।
हम अपने बेटे को वापस नहीं ला सकते, लेकिन उसकी याद को किसी और बच्चे की ज़िंदगी की आशा बना सकते हैं —यही इस पहल की नींव है।
Darsh Chemical Industry हमारे बेटे के नाम पर स्थापित एक पारिवारिक व्यवसाय है। कुछ समय तक यह व्यवसाय बंद रहा, लेकिन अब हमने इसे शून्य से दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है सिर्फ मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा के साथ।
हम किसी से दान की भीख नहीं मांगते। हम बस इतना चाहते हैं कि: आप हमारा कोई भी उत्पाद खरीदें, इससे सीधे या परोक्ष रूप से किसी कैंसर पीड़ित बच्चे की मदद बनती है। जब आप खरीदते हैं, तो आपको यह भरोसा हो कि आपकी खरीद किसी की उम्मीद बन रही है।
Darsh Chemical Industry के शुद्ध लाभ का एक निश्चित हिस्सा कैंसर पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए समर्पित करना लोगों को खरीद के ज़रिए मदद करने का सरल अवसर देना मदद को सम्मान के साथ, पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाना यह दया नहीं, सम्मान और उद्देश्य के साथ की गई मदद है।
जब आप Darsh Chemical Industry का कोई भी उत्पाद खरीदते हैं, तो उसके लाभ का एक हिस्सा कैंसर पीड़ित बच्चों की सहायता में जाता है। इस तरह आपकी सामान्य खरीद भी किसी की ज़रूरत पूरी करने का माध्यम बन जाती है।
अगर आप चाहें तो हमें किसी ज़रूरतमंद बच्चे, अस्पताल या NGO से जोड़ने या सहयोग का सुझाव देने में मदद कर सकते हैं।आपका सुझाव भी सीधे असर डाल सकता है।
हम पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं:
सहायता केवल प्रमाणित NGO / अस्पताल के माध्यम से सभी सहयोग का रिकॉर्ड और विवरण सुरक्षित रखा जाएगा सहायता की जानकारी समय-समय पर इस वेबसाइट पर साझा की जाएगी किसी से दान की भीख नहीं माँगी जाती — हम केवल चाहते हैं कि आपका छोटा निर्णय किसी की बड़ी मदद बन जाए हम जो कहते हैं, वह करके दिखाना हमारा वादा है।
आज यह परिवार की एक छोटी पहल है, कल यह एक संगठित मिशन बने —यही हमारा सपना है।
भविष्य में:
Darsh Care Foundation की स्थापना केवल कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए समर्पित कार्यक्रमइलाज के साथ-साथ परिवारों को मानसिक और सामाजिक समर्थनहर साल Darsh की स्मृति में सहायता अभियानअधिक से अधिक लोगों को खरीद के माध्यम से मदद से जोड़ना
यह पहल एक पिता, एक माँ और पूरे परिवार का वादा है।Darsh भले ही आज हमारे साथ नहीं है,लेकिन उसके नाम से किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आए —यही हमारी सबसे बड़ी जीत है।
भारत में हर साल हजारों बच्चों में कैंसर के नए केस आते हैं। यह सिर्फ व्यक्तिगत दर्द नहीं, बल्किसमाज का एक बड़ा मुद्दा है। विश्वसनीय स्रोतों के अनुसार, भारत में सालाना लगभग 50,000 से अधिक नए childhood cancer के केस होते हैं। इसलिए हर छोटी‑सी कोशिश का भी बड़ा मतलब है।
Contact Us
Call: +91 - 9571757065
WhatsApp: +91 - 9571757065
Customer Support Time: 24/7
Email: Darshchemicalindustry@gmail.com
Address: NH-21 JAIPUR ROAD TH-MAHWA DIS, Rajasthan, Dausa, 321608